Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कला शिक्षकों ने राजस्थान सरकार के खिलाफ किया कलात्मक विरोध प्रदर्शन

राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक अनिवार्य कला शिक्षा ( चित्रकला, संगीत) विषय के अध्यापकों के पद सृजित कर भर्ती, कला शिक्षा की पुस्तक व कला शिक्षा का शिक्षण सहित मांगों को लेकर 15 वर्षों से शान्तिपूर्ण अहिंसात्मक आन्दोलन करते आ रहे बेरोजगार कला शिक्षक (चित्रकला संगीत) अभ्यर्थी अपनी पेन्टिंग और मूर्तिकला, वादयन्त्रों के साथ शहीद स्मारक जयपुर पर 5 कलाकार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करना चाहते थे।

 

 

 

लेकिन पुलिस विभाग ने कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए परमिशन देने से मना कर दिया। धरने प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने तथा मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रतिनिधि मण्डल को मिलने की अनुमति नहीं देने के कारण प्रदेश भर के कलाकारों में भारी रोष व्याप्त है।

 

Art teachers organized artistic protest against Rajasthan government in sawai madhopur

 

जिसको लेकर जिले के बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यर्थियों ने 10 अक्टूबर को अपने अपने घरों से सोशल मीडिया पर अनुठा राजस्थान सरकार के खिलाफ कलात्मक विरोध प्रदर्शन किया। जिले के बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपने घरों पर चित्रकला, मूर्तिकला प्रर्दशनी लगाकर व राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के गीत वैष्णव जन, रघुपति राघव राजाराम, देदी हमें आजादी सहित गीतों प्रस्तुति दी साथ ही वादयन्त्रो का शानदार वादन किया, गजल, लोकगीत, भजनों, गीतो नृत्य प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर कलात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

 

इस प्रदर्शन में जिले से नवीन बबैरवाल, पवन सालोदिया, मनमोहन कुमावत, राहुल गौत्तम, जयदेव महावर, ऋषिकेश, राजेश परिडवाल, नितिन भलवारा आदि ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !