राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली आगामी अंडर 25 चैलेंजर ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए होने वाले यो यो टेस्ट के लिए जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के तीन खिलाड़ियों सांवरिया मेरोठा, मोहित अग्रवाल और युवराज मीणा का चयन किया गया है।
जिला सचिव सुमित गर्ग ने बताया कि यह तीनों खिलाड़ी 15 अक्टूबर को एसएमएस स्टेडियम जयपुर में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले यो यो टेस्ट में भाग लेंगे यो यो टेस्ट पास करने के बाद खिलाड़ी आगामी चैलेंजर ट्रॉफी का हिस्सा बनेंगे।

यो यो टेस्ट बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के फिटनेस को लेकर तय किए हुए मापदंडों को पूरा करने के लिए आयोजित किया जाता है। यो यो टेस्ट पास करने के बाद ही खिलाड़ी बीसीसीआई अथवा उससे संबंध किसी भी टूर्नामेंट की टीम का हिस्सा बन सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया