Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश व दो पुलिसकर्मी हुए घायल

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बाबूतारा गांव में कल शनिवार की रात पुलिस तथा बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी मे दो पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से दो पिस्‍तौल एवं कारतूस बरामद किए है।

 

 

एक अन्य घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्र ने आज रविवार को बताया कि थाना कोतवाली लालगंज पुलिस और स्वाट टीम मुखबिर की सूचना पर बीती रात्रि बाबूतारा गांव पहुंचे तथा एक बदमाश के यहां दबिश के दौरान उन पर गोलीबारी शुरू हो गई।

 

fight between police and miscreants, one miscreant and two policemen injured in pratapgarh

 

जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। बदमाशों की गोली लगने से आरक्षी सत्यम (28) और रामसिंह (30) घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी से तोफीक नाम का एक बदमाश घायल हो गया, जिसका इलाज एसआरएन प्रयागराज में चल रहा है। वहीं उसके साथी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

उन्होंने बताया है कि मौके से 32 बोर की दो पिस्तौल, कारतूस और उनके खोखे बरामद हुए हैं। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ मे भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों ने आरक्षी सत्यम की स्थित गंभीर देखते हुए एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। सोर्स- भाषा

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !