Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मिलावटी, नकली व खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बनाने व बेचने वालों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने त्यौहार के सीजन को देखते हुए मिलावटी और खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना को निर्देश दिए कि फूड इंस्पेक्टर, बांट माप नियंत्रक और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित कर नियमित और औचक कार्रवाई करवायें तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें।

 

 

 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि लिये गये सैम्पल की जल्द से जल्द जॉंच करवाना सुनिश्चित करें। जॉंच में मिलावट या खराब गुणवत्ता मिले तो तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू करवाएं तथा केस में माननीय न्यायालय द्वारा निर्णय सुनाये जाने तक मजबूत पैरवी सुनिचित करें। नये कानून में मिलावटी और खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री, बनाने और बेचने पर कठोर सजा और कडे जुर्माने का प्रावधान है।

 

 

 

मिलावटी और नियत अवधि पार की दवा बनाना, बेचना तो और भी बड़ा अपराध है। ऐसे अपराधी को हर हालत में सजा दिलवाने के लिये समन्वय से कार्य करें। 3 प्रकरणों में माननीय न्याालयों में परिवाद पेश-फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि शुद्ध के लिये युद्ध अभियान को पूरी गम्भीरता से लिया जा रह है।

 

Take strict action against those who manufacture and sell adulterated, fake and poor quality food items

 

मोहन मसाला उद्योग ,रीको एरिया, खैरदा से धनिया और लाल मिर्च, डीएच एन्टरप्रोइजेज, महुखुर्द चौराहा, गंगापुर सिटी से लाल मिर्च पावडर के सैम्पल लिये गये थे जो अनसेफ पाये गये। इन प्रकरणों में माननीय न्यायालयों में परिवाद पेश कर दिये गये हैं।

 

 

शिवाड मैन मार्केट स्थित नामा मिष्ठान भंडार से बेसन की मिठाई के सैम्पल जॉंच में अनसेफ और खराब गुणवत्ता के मिलने पर अभियोजन स्वीकृति के लिये फाइल भरतपुर भेजी गयी है। आलनपुर स्थित श्रीराम भोजनालय से पनीर, खंडार स्थित गुप्ता नमकीन भंडार से जीएनबी गुप्ता नमकीन, बजरिया स्थित साहू किराना स्टोर एंड जनरल स्टोर से मदर च्वाइस देशी घी के नमून अनसेफ मिले हैं। इनके नमूने अब जॉंच के लिये रैफरल लैब भेजे गये हैं।

 

 

 

रणथम्भौर सर्कल स्थित फूड सर्कल से लिये पनीर का सैम्पल भी जॉंच में अनसेफ और घटिया गुणवत्ता का मिला है। इस मामले में अनुसंधान प्रक्रियाधीन है। बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !