अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिला संगठन मंत्री बलराम सिंह बडोदिया के नेतृत्व मे उपखंड अधिकारी खंडार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर मृतक के परिजनों को 20 लाख रूपए मुआवजा राशि देने की मांग की।
ज्ञापन के जरिए बताया कि 15 अप्रैल 2018 जयसिंहपुरा निवासी रामनाथ बैरवा की बिजली विभाग की लापरवाही के चलते निर्माणाधीन राजकीय छात्रावास खंडार में मिस्त्री का कार्य करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसका उपचार के दौरान 21 अप्रैल को सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर में मौत हो गई थी। मृतक ने कार्य करने से पूर्व ही ठेकेदार व बिजली विभाग को बिजली की लाइने ठीक कराने के लिए कहा था। लेकिन किसी ने ध्यान नहें दिया जिसका खामियाजा गरीब श्रमिक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। जिसको लेकर अखिल भारतीय बैरवा महासभा ने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की मांग की है।
इस मौके पर एडवोकेट त्रिलोकचंद बैरवा, हरिलाल बैरवा, हजारी लाल बैरवा, पी.एल.वी. दिनेश कुमार बैरवा, मोहनलाल बैरवा, मिन्तोष बैरवा, मथुरा लाल बैरवा, हंसराज बैरवा, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
