Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मिशन इंद्रधनुष आगाज, जिले के 26 गांवों में होगा कार्यक्रम

ग्राम स्वराज अभियान के तहत सवाई माधोपुर में मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ हो गया। अभियान के अंतर्गत 0 से 2 साल तक के बच्चों व गर्भवती माताओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है।

Swaraj Compaign Mission Rainbow organized Sawai Madhopur Vaccinated children pregnent mother

उद्घाटन छाबडी चौक आंगनवाडी केंद्र पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेश जैन व नगर परिषद सभापति विमला शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं से कहा कि विभाग द्वारा बच्चों व गर्भवतियों के स्वास्थ्य सुधार व टीकाकरण के लिए बहुत ही बढिया अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसका सभी को लाभ लेना चाहिए ताकि एक स्वस्थ समाज व स्वस्थ देश का निर्माण हो सके। मिशन इंद्रधनुष की माॅनिटरिंग प्रधानमंत्री स्तर से की जा रही है जिसके अंतर्गत दिसंबर 2019 तक 90 प्रतिषत बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किया जाना है। जिसके लिए जिले के पांच ब्लाॅक के 26 गांवों में सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ टी आर मीना, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महेश्वरी, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित, हेल्थ मैनेजर विनोद शर्मा, एएनएम व आशाएं मौजूद रहीं।
एएनएम, आशा व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर बच्चों व गर्भवतियों का चिन्हीकरण किया गया है। जिले मे 23 व 24 अप्रैल को मिशन इंद्रधनुष चला कर सभी दो साल तक के चिन्हित बच्चों व गर्भवतियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा है साथ ही संबंधित को निर्देशित किया है। आगामी सत्र मई में 21 व 22 मई को और जून में 19 व 20 को आयोजित होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !