Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे है प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर

मौके पर ही तत्काल कार्य होने पर ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों को उनकी पंचायत मुख्यालय पर ही अधिकारियों द्वारा समस्याओं एवं बकाया कार्यों का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। शिविरों में ग्रामीणों के कार्य होने पर ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के साथ ही शिविरों में हो रहे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया जा रहा है।

 

 

आज गुरूवार को तहसील सवाई माधोपुर के श्यामपुरा, चौथ का बरवाड़ा की बिन्जारी, बौंली की बागडोली, मलारना डूंगर की भूखा ग्राम पंचायत में, तहसील गंगापुर की उमरी, बामनवास की लिवाली और खंडार की अक्षयगढ़ पंचायत में शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों के मौके पर आवेदन भरवाये, अटके हुये कार्यों और समस्याओं का समाधान किया गया।

 

 

 

शिविरों में ग्रामीणों के कार्य एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान होने से ग्रामीण प्रसन्न नजर आए। लिवाली शिविर में बाबूलाल, मोहनलाल ने, श्यामपुरा शिविर में ओमप्रकाश, राधेश्याम, गजानंद सहित अन्य लोगों ने कहा कि सरकार ने प्रशासन को गांवों में भेजकर उनकी परेशानियां को कम किया है। शिविर में उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों को जन कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी।

 

The campaign camps with the administration village are proving to be a boon for the villagers in sawai madhopur

 

 

इन शिविरों में 22 विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में पट्टा वितरण, रेकार्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड और जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए।

 

 

इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम ने 30 साल से अधिक आयु के ग्रामीणों की बीपी एवं शुगर की जांच की। अन्य बीमारियों के मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई।

 

 

नये कनेक्शन, बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन एवं सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया।

 

 

फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया।

 

 

शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेज:-

 

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बडा उत्साह रहा। बडी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया। जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।

 

 

 

इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !