जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में 01 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान राज्य सरकार की मंशा अनुसार आमजन की समस्याओं के समाधान की हर सम्भव कार्यवाही की जाए तथा लोगों को राहत प्रदान की जाए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि न्याय आपके द्वार अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिला कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान 2018 के आयोजन से पूर्व अपने-अपने न्यायालय में विचाराधीन सभी राजस्व प्रकरणों का आर.सी.एम.एस पोर्टल पर शतप्रतिशत अपडेशन किया जाए। साथ ही सभी पीठासीन अधिकारियों को कहा कि वे अपने-अपने न्यायालय में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों का चिन्हिकरण कर सूचना उपलब्ध करवाये। जिसमें पुराने राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
