Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शत प्रतिशत बच्चों व गर्भवतियों का होगा टीकाकरण

ग्राम स्वराज अभियान के तहत 23 अप्रैल सोमवार को सवाई माधोपुर में मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 0 से 2 साल तक के बच्चों व गर्भवती माताओं का षत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा।

Vaccination Children Pregnant Mother Mission Rainbow

मिशन इंद्रधनुष की माॅनिटरिंग प्रधानमंत्री स्तर से की जा रही है जिसके अंतर्गत दिसंबर 2019 तक 90 प्रतिषत बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किया जाना है। जिसके लिए जिले के पांच ब्लाॅक के 26 गांवों में सत्रों का आयोजन किया जाएगा। टीकाकरण के लिए बच्चों व गर्भवतियों की पहचान कर लाइन लिस्ट बना की ड्यूटी लिस्ट तैयार की गई है। ड्यूटी लिस्ट के हेड काउंट वेलिडेशन भी किया गया है यह विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.टी.आर. मीना ने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। वार्ता में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सोनी, जिला प्रजनन एवं षिषु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ महेष्वरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित मौजूद रहे।
मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा हैै। एएनएम, आषा व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर बच्चों व गर्भवतियों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। जिले मेें गठित टास्क फोर्स की बैठक जिला कलक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कर सभी अधिकारियों को आवष्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। जिले मे 23 व 24 अप्रैल को मिषन इंद्रधनुष चला कर सभी दो साल तक के चिन्हित बच्चों व गर्भवतियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा है साथ ही संबंधित को निर्देषित किया है। आगामी सत्र मई में 21 व 22 मई को और जून में 19 व 20 को आयोजित होगा। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा हेड काउंट वेलिडेशन के लिए सत्र स्थल वाले गांवों का का निरीक्षण भी किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !