अखिल राजस्थान मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला कलेक्टर महोदय को समस्त राजस्थान में ज्ञापन दिया गया था।
लेकिन आज तक सरकार द्वारा महासंघ की मांगों पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई। अखिल राजस्थान मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ राजस्थान के समर्थन में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना, कम्प्यूटर ऑपरेटर मैनविद मशीन सामान्य चिकित्सालय ना.ना. द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि समस्त कम्प्यूटर ऑपरेटर मैनविद मशीन दिनांक 22 अप्रेल 18 से अनिश्चितकालीन अवकाश पर रहेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
