Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जल जीवन मिशन के तहत 382 गांवों के लिए 314 जल योजनाओं की स्वीकृतियां जारी

जिला परिषद के सीईओ उत्तम सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत सन 2024 तक प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पानी पहुुुंचाने के लक्ष्य में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

 

 

 

 

 

सीईओ ने योजना के तहत घर – घर जल संबंध के लिए स्वीकृत एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति एवं क्रियांविति की योजनावार समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में सीईओ ने कहा कि जिले में 756 गांवों में जल योजनाओं के माध्यम से घर – घर नल कनेक्शन किए जाने हैं। इस वर्ष मिशन के तहत 57 हजार से अधिक टेप कनेक्शन का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

जिले में 382 गांवों के लिए 314 जल योजनाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसमें से 298 गांवों की 253 जल योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति जारी कर ली गई है। इनमें से 165 गांवों की 145 जल योजनाओं के कार्यादेश जारी किए जा चुके है। इनसें 46 हजार 160 नल कनेक्शन जारी किए जाने का लक्ष्य है।

 

 

 

 

 

उन्होंने ग्राम कार्य योजना के एक्शन प्लान को आईएसए के माध्यम से बनाने एवं ग्राम सभाओं में अनुमोदित करवाने के संबंध में भी निर्देश दिए। सीईओ ने शेष गांवों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर स्वीकृति के लिए भिजवाने के निर्देश दिए। जिससे सभी गांवों के लोगों को नल कनेक्शन के माध्यम से 2024 तक आवश्यक रूप से नल कनेक्शन से पेयजल आपूर्ति हो सके।

 

 

 

Approvals of 314 water schemes for 382 villages issued under Jal Jeevan Mission in sawai madhopur

 

 

कलेक्टर ने स्वीकृत योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाकर समय पर पूरा करने तथा इनसे नल कनेक्शन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में एसई पीएचईडी ने बताया कि जिले के 732 गांवों में वीडब्ल्यूएससी का गठन हो चुका है। इनमें से 537 का पुनर्गठन कर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आईएसए टीम द्वारा इनके बैंक खाते खुलवाने के कार्य को किया जा रहा है।

 

 

 

 

बैठक में सीईओ ने जल जीवन मिशन योजना के तहत इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और फीटर की ट्रेनिंग सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके युवाओं का गांवों में सहयोग लिया जाए। इससे पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना एवं एक्शन टेकन रिपोर्ट की जानकारी ली। बैठक में अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सीताराम मीना ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति के संबंध में जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

 

बैठक में सीईओ ने गुणवत्ता पूर्ण सामग्री काम में लेने तथा कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बकाया रहे स्थानों पर टेप कनेक्शन के संबंध में भी समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता कैलाश चंद, हरज्ञान सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !