Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने एकता दिवस पर दिलाई एकता एवं अखंडता की शपथ

सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये, मार्च पास्ट परेड निकाली

 

राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर आज रविवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिये किये कार्यों को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चल कर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

 

 

 

 

 

एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कार्मिकों एवं अधिकारियों को देश की एकता, अखंडता के लिए संकल्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई।

 

 

 

 

 

 

 

इसी प्रकार अन्य कार्यालयों, उपखंड कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकता दिवस पर शपथ ली। एकता दिवस के अवसर पर पुलिस बल द्वारा कलेक्ट्रेट से मार्च पास्ट परेड निकाली गई।

 

 

 

District Collector administered the oath of unity and integrity on Ekta Diwas in sawai madhopur

 

 

परेड को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया ने रवाना किया। परेड में राजस्थान पुलिस, आरएसी के अधिकारी और जवान शामिल रहे। इससे पूर्व जिले में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय एकता की शपथ के कार्यक्रम हुए।

 

 

 

 

 

सभी विभागों में कार्मिकों ने एकता शपथ ग्रहण की। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर राजेन्द्र किशन, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी सहित कार्मिकों ने उपस्थित रहकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए शपथ ली।

 

 

 

 

इस अवसर पर लौहपुरूष सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !