मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी हुई 2 ट्रैक्टर – ट्रॉली जप्त किए है।

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर व कृष्णा सामरिया सीओ सिटी सवाई माधोपुर के सुपरविजन में धनराज मीना थानाधिकारी मलारना डूंगर के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कल शनिवार को अवैध बजरी से भरे हुए 2 ट्रैक्टर – ट्रॉली पीपलवाड़ा नहर से जप्त किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया