Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बलवीर के बच्चों को मिला पालनहार योजना का लाभ

गोठड़ा खंडार के रहने वाले दिव्यांग बलवीर के लिए प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर खुशियों की सौगात लेकर आया। बलवीर को अपने 2 बच्चों के लालन पालन एवं पढ़ाई – लिखाई के लिए खर्चे में मदद मिल सकेगी। उसके दोनों बच्चों के लिए पालनहार योजना से आर्थिक सहायता मिल सकेगी। बलवीर ने शिविर प्रभारी को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

दिव्यांग होने के कारण घर परिवार चलाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिविर में बलवीर ने अपनी स्थिति के बारे में शिविर प्रभारी को अवगत कराया। शिविर प्रभारी ने तुरंत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देश देकर कैम्प में बलवीर से पालनहार के लिए आवेदन करवाया गया व कैम्प के दौरान आवेदन स्वीकृत किया गया तथा कैम्प में तत्काल पालनहार योजना का लाभ दिया गया।

 

 

 

 

 

अब पालनहार योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की ओर से बलवीर को प्रतिमाह कुल 2000 रू की राशि प्राप्त होगी। इस राशि से बलवीर के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा और वह बच्चों की देखवाल सहीं तरह से कर पायेगा। बलवीर यह सहायता पाकर काफी प्रसन्न हुई एवं उसका चेहरा काफी खिल गया। उसने ’’प्रशासन गांवों संग अभियान’’ की प्रशंसा की और बताया कि ’आज मेरा काम हुआ, मै बहुत खुश हूं।’

 

Children of Balveer got the benefit of Palanhar scheme in Prashasan Gaon Ke Sang Abhiyan

 

 

जोलंदा शिविर दिव्यांग कालूराम के लिए बना मददगार

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत जोलंदा पंचायत में आयेाजित शिविर दिव्यांग कालूराम के लिए मददगार साबित हुआ। कालूराम को मौके पर व्हीलचेयर मिलने से उसे चलने फिरने में सुविधा होगी। कालूराम मीना अपने पिता रामस्वरूप मीना के साथ अभियान स्थल पर पहुंचा। कालूराम के पिता ने बताया कि कालूराम को उठने बैठने में बहुत परेशानी होती है जिस कारण उसको दैनिक दिनचर्या के कार्यों को पूर्ण करने में परेशानी होती है।

 

 

 

 

 

 

उसको हर कार्य करने में अपने पिता पर निर्भर रहना पड़ता है। मौजूदा चिकित्सा अधिकारियों ने कालूराम मीना का परीक्षण कर उसको व्हील चैयर देने की सिफारिश की। इस पर उपखण्ड अधिकारी योगेश कुमार एवं सहायक निदेशक सुनील कुमार गर्ग ने दिव्यांग कालूराम को व्हीलचेयर स्वीकृत कर मौके पर ही सुपुर्द की। कालूराम व्हीलचेयर की मदद से अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेगा।

 

 

गुडडी देवी को मिला पालनहार योजना का लाभ

 

गोठड़ा की गुड्डी देवी के लिए प्रशासन गांव के संग अभियान राहत देने वाला रहा। गुड्डी देवी के पति का निधन कुछ साल पूर्व हो गया था। गुड्डी देवी की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी, जिससे गुड्डी देवी को घर परिवार चलाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा। गुड्डी देवी ने अपनी स्थिति के बारे में शिविर प्रभारी को अवगत कराया।

 

 

 

 

 

शिविर प्रभारी ने तुरंत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देश देकर कैम्प में गुड्डी देवी से पालनहार के लिए आवेदन करवाया गया व कैम्प के दौरान आवेदन स्वीकृत किया गया तथा कैम्प में तत्काल पालनहार योजना का लाभ दिया गया। अब पालनहार योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की ओर से गुड्डी देवी को प्रतिमाह कुल 1000 रू की राशि प्राप्त होगी। इस राशि से गुड्डी देवी के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।

 

फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !