Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्ध करके दिलवाया सरकारी सुविधाओं का लाभ

लालचंद उर्फ महेन्द्र सिंह निवासी नाथो की ढाणी गंभीरा तहसील व जिला सवाई माधोपुर ने एक परिवाद बाबत 136 एलआरएक्ट का न्यायालय में दर्ज करवा रखा था, जिसकी सुनवाई प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 कैम्प गंभीरा में की गई। प्रार्थीगण लालसिंह एवं आरती निवासी ग्राम नाथो की ढाणी गंभीरा के रहने वाले है। इनकी खातेदारी कब्जे काश्त की आराजी जमाबंदी सम्वत 2071 से 74 मे खाता संख्या नया 360 खाता संख्या पुराना 341 वाके ग्राम गंभीरा में मौजूदा है।

 

 

 

 

प्रार्थी संख्या 1 लालसिंह को महेन्द्र सिंह के नाम से भी जाना पहचाना जाता है जो इनके आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड में भी महेन्द्र सिंह दर्ज है। महेन्द्र सिंह एवं लालसिंह एक ही व्यक्ति के नाम है। प्रार्थी संख्या 2 आरती पुत्री हंसराज राजपूत नाबालिग होने से इनकी ओर से जरिए संरक्षक माता स्वयं हेमकंवर पत्नि हेमराज जाति राजपूत निवासी नाथों की ढाणी गंभीरा है। प्रार्थी संख्या 2 आरती को मंजू कंवर के नाम से जाना पहचाना जाता है जो इनके आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड मे दर्ज है। महेन्द्र सिंह एवं लालसिंह एक ही व्यक्ति के नाम है।

 

 

 

 

प्रार्थीगण कैम्प पर उपस्थित हुऐ तथा अपनी परेशानी प्रभारी उपखण्ड अधिकारी को सुनाई। उपखण्ड अधिकारी ने प्रार्थीयों की परेशानी सुनकर कैम्प में उपस्थित लोगों से पूछा तथा संरपच/सचिव से प्रकरण की जांच करवाई गई। प्रकरण में प्रार्थी का पूर्व में दर्ज नाम गलत पाया गया, जिसे उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा तुरन्त प्रभाव सही करवाने के आदेश दिये गयें। प्रार्थी को मजमे आम में आदेश की प्रति प्रार्थीयो को दी गयी। प्रार्थीयों को जब आदेश की प्रति दी गई तो प्रार्थीया काफी खुश हुई तथा उसका चेहरा भी काफी खिल गया।

 

Get the benefit of government facilities by purifying the name in the revenue record

 

 

राजस्व रिकॉर्ड में नाम जयराम के स्थान पर किया जसराम

 

 

जसराम मीना पुत्र मोतीलाल मीना ग्राम गंभीरा तहसील व जिला सवाई माधोपुर ने 136 एलआरएक्ट का प्रकरण प्रशासन गांवों के संग अभियान कैम्प गंभीरा मे पेश किया। प्रार्थी जसराम मीना पुत्र मोतीलाल मीना जिसका खसरा नं. 211 मे पहले जसराम के नाम से जमाबंदी मे नाम जयराम मीना कर दिया गया है। जिसको पुराने नकल के आधार पर दोबारा जसराम करने का निवेदन किया गया है।

 

 

 

 

 

प्रार्थी कैम्प पर उपस्थित हुआ तथा अपनी परेशानी प्रभारी उपखण्ड अधिकारी को सुनाई। उपखण्ड अधिकारी ने प्रार्थी की परेशानी सुनकर कैम्प में उपस्थित लोगों से पूछा तथा सरपंच/सचिव से प्रकरण की जांच करवाई गई। प्रकरण में प्रार्थी का पूर्व में दर्ज नाम गलत पाया गया, जिसे उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा तुरन्त प्रभाव सही करवाने के आदेश दिये गयें।

 

 

 

 

प्रार्थी को मजमे आम में आदेश की प्रति प्रार्थीयो को दी गयी। प्रार्थीयो को जब आदेश की प्रति दी गयी तो प्रार्थीया काफी खुश हुई तथा उसका चेहरा भी काफी खिल गया। प्रार्थीया ने माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों का तहदिल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज मेरा नाम सही हुआ है तथा और मुझे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा आज मेरा काम हुआ में बहुत खुश हूं।

 

फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !