जिले में दीपावली के पर्व पर धूम देखी गई। प्रमुख स्थानों, पूजा-स्थलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर घरों तक की सजावट वाकई में देखने लायक थी। वहीं, कल शुक्रवार को लोगों ने गोबर्धन की पूजा अर्चना की एवं मंदिरों में अन्नकूट का भोग वितरित किया गया।
शहर और गांवों में भी दीपोत्सव की धूमधाम रही। दिन में बाजारों में बहुत खरीददारी के लिए भीड़-भाड़ रही एवं खरीदारी का आलम अपने चरम पर दिखाई दिया है। सभी दुकानें ग्राहकों से भरी रहीं। लेकिन रात में रौनक देखने लायक थी।
शहर में दुकानदारों ने अपनी सजी – धजी दुकानों पर जब देर शाम लाइटिंग चालू की, तो पूरा शहर ही जैसे जगमगा उठा हो। बड़ी संख्या में घरों से निकलकर महिला – पुरुष तथा बच्चों ने बाजारों में घूमकर सजावट का आनंद लिया।
व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों पर पूजा अर्चना की और फिर घरों में पारंपरिक तौर पर दीपावली का पूजन किया। क्षेत्र में आतिशबाजी को लेकर प्रशासनिक तौर पर कोई सख्ती नहीं थी। मगर फिर भी आतिशबाजी के प्रति इस बार लोगों का रूझान काफी कम ही दिखाई दिया।
कल शुक्रवार को दीपोत्सव का चौथा दिन गोबर्धन पूजा को समर्पित रहा। नगर के कई मंदिरों में अन्नकूट वितरित किया गया।
आज दीपोत्सव का पांचवा दिन भाई दूज पर बहने अपने भाइयों को अक्षत और कुमकुम का टिका लगा रही है, और साथ ही कलावा धागा बांधकर मुहं मीठा करवाकर भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना कर रही।
सभी जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Ustad Men’s Shoes Showroom Sawai Madhopur
यहां पर स्पोर्ट शूज, लेदर शूज, इम्पोर्टेड शूज, जूती, सैंडल, चप्पल, लोफर एवं फॉर्मल शूज उचित दाम पर मिलते है।
पता – G-85, In Front of GRP Thana, Ganesham Block, City Center Mall Near Railway Station, Bazariya Sawai Madhopur
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : –
संजय लेखवानी – +91 9079278576
शाहरुख खान – +91 8005537040