सुरवाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत अवैध बजरी खनन व परिवहन के वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने वांछित आरोपी लल्लू लाल गुर्जर, पुखराज मीणा और रामप्रसाद माली को दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुनिल कुमार ने बताया की टीम गठित कर एमएमडीआर एक्ट में वांछित आरोपी लल्लू लाल गुर्जर पुत्र रामेश्वर निवासी देवली बनास थाना बौंली एवं आरोपी पुखराज मीणा पुत्र जगदीश मीणा निवासी कौशाली तथा रामप्रसाद पुत्र किशन गोपाल निवासी सुनारी थाना सूरवाल की तलाश की गई तो दर्ज मुकदमों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया