Thursday , 23 April 2026
Breaking News

खाद की कालाबाजारी किसी भी स्तर पर नहीं हो :- कलेक्टर

खाद – विक्रेता अपने स्टॉक का विवरण आवश्यक रूप से डिस्प्ले करेंगे

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले के सभी खाद – बीज के थोक विक्रेता एवं कृषि अधिकारियों की मीटिंग लेकर निर्देश दिए कि जिले में खाद की कालाबाजारी नहीं हो, प्रत्येक होल सेलर एवं रिटेलर प्रतिदिन खाद के स्टॉक का डिस्प्ले आवश्यक रूप से दुकान के बाहर बोर्ड पर करें। कलेक्टर ने जिले में खाद की आवश्यकता, उपलब्धता तथा मिलने वाली रेक एवं खाद आपूर्ति के संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की।

 

 

 

 

कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद का वितरण निर्धारित मानकों के अनुसार पॉस मशीन से किया जाए। प्रतिदिन की सूचना उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने खाद के थोक एवं रिटेलर विक्रेताओं से उनके स्टॉक के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में निर्देश दिए कि खाद का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो।

 

 

There should not be any black marketing of fertilizers at any level - Collector

 

जिले में यूरिया की उपलब्धता आवश्यकता के अनुसार सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिले में रैक आने वाली है। उन्होंने बिना लाइसेंस के खाद बीज बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि कोई भी रिटेलर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल नहीं करें, यदि कोई करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

 

 

कलेक्टर ने इसके लिए निदेशक आत्मा परियोजना अमर सिंह को नोडल अधिकारी बनाते हुए उपनिदेशक के साथ मिलकर समुचित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, उपनिदेशक कृषि रामराज, आत्मा निदेशक अमर सिंह, डीआर कॉपरेटिव और सहित खाद के जिले के थोक विक्रेता एवं डीलर उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !