Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने आटूण कलां व पचीपल्या शिविर का किया निरीक्षण कर बांटे पट्टे

मंगलवार को 6 पंचायतों में शिविर हुए आयोजित

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज मंगलवार को सवाई माधोपुर की आटूण कलां/पचीपल्या, चौथ का बरवाड़ा की जौंला, मलारना डूंगर की शेषा, गंगापुर की तलावड़ा, बामनवास की चांदनहोली तथा खंडार की पाली ग्राम पंचायत में शिविरों का आयेाजन हुआ। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 48 से 54 के लिए राजकीय बालिका विद्यालय कुतलपुरा जाटान में तथा नगर परिषद गंगापुर के वार्ड संख्या 23 से 26 के लिए शिविर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुए।

 

 

 

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अपरान्ह आटूण कलां पहुंचकर आटूण कलां एवं पचीपल्या के लिए लगाए गए शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को गांवों में भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के बारे में भी जागरूक किया।

 

 

 

 

उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को शिविरों में योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। शिविर में यूरिया खाद की समस्या बताने पर कलेक्टर ने बताया कि 2-3 दिन में यूरिया की रेक आ रही है। इसी प्रकार सड़क मार्ग से भी यूरिया लगातार आ रहा है। ग्रामीणों द्वारा श्मसान के रास्ते में अतिक्रमण सहित अन्य अतिक्रमण की शिकायत करने पर पंचायत एवं तहसीलदार को पुलिस जाब्ता लेकर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। आटूण खुर्द के ग्रामीणों द्वारा उनकी जमीन सूरवाल बांध के डूूब क्षेत्र में आने के बाद भी आज तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को रिकॉर्ड दिखवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

अडूडी गांव में मनरेगा योजना में कार्य नहीं होने की शिकायत पर पंचायत समिति के अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शिविर में कलेक्टर ने 93 पट्टों का वितण किया। इसी प्रकार नामांतकरण के 126, शुद्धि के 93, तकासमा के 17, रास्ते क्लीयर के 6, आबादी विस्तार के प्रस्ताव 1, रोडवेज के पास 15, पैंशन 18, पालनहार के 2, जॉब कार्ड बनाकर लाभार्थियों को सौंपे गए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 लोगों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। शिविरों में पट्टे पाकर लाभार्थियों के चेेहरे खुशी से चमक गए। इसी प्रकार नामांतकरण, खातों में नाम शुद्धि, रास्तों के प्रकरण तथा सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण होने से लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता का भाव रहा तथा शिविरों के आयोजन के लिए राजस्थान सरकार का आभार जताते नजर आए।

 

District Collector inspected Atoon Kalan and Pachipalya camp and distributed leases

 

कलेेक्टर ने ग्रामीणों ने अपने आसपास साफ सफाई रखने तथा खुद अतिक्रमण नहीं करने एवं दूसरों को समझाने का आग्रह भी किया। ग्रामीणेां की अन्य समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया। जिले की 6 पंचायतों में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया। यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपा गया।

 

 

 

 

 

 

शिविर में पट्टा वितरण, रिकॉर्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया।

 

 

 

 

 

शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत की गई।

 

 

 

 

चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया। शिविर में शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

 

शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेजः-

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बड़ा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया। जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।

 

 

 

इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !