
गर्भवती और नवजात को गुणवत्तापूर्ण ईलाज दिलाएगा सुमन कार्यक्रम
गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और शिशुओं को सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए एसयूएमएएन (सुमन) यानी सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत 22 से 27 नवम्बर तक सुमन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जिला आईईसी समन्वयक ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के चिन्हित चिकित्सा संस्थानों को चुना गया है। सुमन सप्ताह के अंतर्गत जिले में सेक्टर, खंड और जिला स्तर पर आमुखीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभाग की ओर से 22 नवंबर से 27 नवंबर तक विभिन्न माध्यमो से आमजन को जागरूक किया जाएगा।

साथ ही आशा, एएनएम संवाद और प्रसूति योजना दिवस कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता लाई जाएगी। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के 3 सर्वश्रेष्ठ जिले, 5 सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक और 10 सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
सुमन कार्यक्रम के जरिए गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का गुणवत्तापूर्ण ईलाज के साथ उन्हें संचालित योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ मुहैया कराया जाएगा। इस कार्यक्रम को प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया