Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक आज, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयपुर:- राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के आवंटन के बाद आज शाम 4 बजे सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक आयोजित होगी। बैठक में मिशन 2023 को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

 

 

 

सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल पुनर्गठन करने के बाद सभी मंत्रियों को विभाग की जिम्मेदारी भी दे दी है। ऐसे में गहलोत सरकार अब मिशन 2023 की तैयारियों के काम में जुट गई है। मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में चलाये गए प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान को लेकर भी बातचीत होगी। किस तरह से अभियान को गति दी जाए इसको लेकर बैठक में चर्चा होगी।

 

 

 

ऑफलाइन तथा ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर जारी होगी नई एसओपी

 

 

बैठक में राजस्थान में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर मंथन होगा। वहीं पिछले दिनों स्कूलों में बच्चों के कोरोना संक्रमित आने के बाद ऑफलाइन तथा ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर भी सरकार द्वारा नई एसओपी (SOP) जारी करने को लेकर भी चर्चा होगी। हालांकि सीएम अशोक गहलोत पहले ही कह चुके हैं कि अब मंत्रिमंडल पुनर्गठन हो चुका है। 3 साल के अंदर सरकार ने जो काम किया है उसे लेकर अब सभी मंत्रीगण आमजन के बीच में जाएंगे।

 

meeting of the Council of Ministers will be held today in rajasthan, many issues will be discussed

 

साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे यही हमारा लक्ष्य है इसके लिए गांव ढाणी तक मंत्रियों द्वारा आमजन से संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में सभी मंत्रियों को आवंटित हुए उनके विभागों के कामकाज के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

 

 

गहलोत सरकार का मिशन 2023 पर जोर

 

 

सीएम अशोक गहलोत अपनी सरकार के पुनर्गठन के साथ ही यह बात कहे चुके हैं कि राज्य में होने वाले 2023 के चुनाव में अब 2 साल का समय बचा है। ऐसे में राज्य सरकार की कोशिश होगी आम जनता से जुड़ी शिकायतों का तुरंत समाधान हो।

 

 

साथ ही गहलोत ने यह भी कहा था कि सरकार के 3 साल के कामकाज का फल है कि पंचायत चुनाव एवं उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। इससे आने वाले 2 साल में आम जनता के विश्वास को और मजबूत किया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 2023 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक बार पुनः अपनी सरकार बनाएं।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !