Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शिक्षा रैंकिंग सुधार में पीछे रहने पर बामनवास एवं गंगापुर सीबीईओ को नोटिस

जिले की शिक्षा रैंकिंग में सुधार के लिये समन्वित प्रयास करें-कलेक्टर

 

स्कूली शिक्षा से सम्बंधित जिला निष्पादक समिति की बैठक आज गुरूवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। जिसमें कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी मासह में जारी होने वाली जिलावार शिक्षा रैंकिंग में जिले की स्थिति सुधारने के लिये मिशन मोड पर कार्य करें।

 

 

 

 

रैंकिंग में पीछे रहने पर बामनवास एवं गंगापुर ब्लॉक के सीबीईओ को नोटिस देने तथा रैंकिंग सुधारने के लिए समन्वित प्रयास के निर्देश दिए। बच्चों के ठहराव आदि में सुधार करना है, साथ ही इस सुधार की आंकड़ों को समय पर शाला दर्पण में अपडेट करना है। नामांकन वृद्धि के मामले में अच्छी उपलब्धि पर सराहना की, लेकिन अन्य बिन्दुओं में वांछित सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सुधार के प्रयास करने के निर्देश दिये।

 

 

 

कलेक्टर ने विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के नामांकन अपडेशन का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि उन्हें राज्य और केन्द्र सरकार की सभी सम्बंधित योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

notice to Bamanwas and Gangapur CBEO for being behind in improving education ranking

 

कलेक्टर सभी राजकीय विद्यालयों की प्रबंधन समितियों का आयकर अधिनियम की धारा 80जी में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिये आवेदन प्रमाण पत्र और पेन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया जल्द सम्पन्न करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों में कबाड और अनुपयोगी सामान की नीलामी करवाने तथा इसके लिये सामान्य निर्देशिका तैयार करने के निर्देश दिये।

 

 

 

कलेक्टर ने प्रशासन गांवों के संग अभियान में विद्यालयों और इनके खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने, पट्टाविहीन विद्यालयों को पट्टे जारी करवाने, नये स्वीकृत विद्यालयों के लिये भूमि आवंटन करवाने, विद्यार्थियों के आधार और जन आधार सम्बंधी कार्य, छात्रवृत्ति आदि में अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में मिड-डे मील कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिये कि खाद्य सामग्री वाले कॉम्बो पैक के वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रखें, समुचित रिकार्ड संधारण हो, गुणवत्ता की निगरानी और जॉच करते रहें।

 

 

 

बकाया रहे खाद्यान्न वितरण के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में सीडीईओ मिथलेश शर्मा, डीईओ नाथूलाल खटीक, सहायक निदेशक रमेश चन्द मीना, चंद्रशेखर शर्मा सहित सभी ब्लॉक शिक्षा अधिaकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !