Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जल जीवन मिशन के तहत जिले में 382 गांवों के लिए 314 जल योजनाओं की स्वीकृतियां जारी

वीडब्लूएससी के पुनर्गठन में देरी पर आईएसए पर जुर्माना लगाने के निर्देश

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत सन 2024 तक प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पानी पहुुुंचाने के लक्ष्य में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ ने योजना के तहत घर-घर जल संबंध के लिए स्वीकृत एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति एवं क्रियांविति की योजनावार समीक्षा कर निर्देश दिए।

 

 

 

 

वहीं वीडब्लूएससी के पुनर्गठन में देरी पर आईएसए संस्था पर दस प्रतिशत राशि का जुर्माना लगाने तथा भुगतान रोकने के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में 756 गांवों में जल योजनाओं के माध्यम से घर घर नल कनेक्शन किए जाने हैं। इस वर्ष मिशन के तहत 64 हजार से अधिक टेप कनेक्शन का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। जिले में 382 गांवों के लिए 314 जल योजनाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसमें से 348 गांवों की 295 जल योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति जारी कर ली गई है।

 

Under the Jal Jeevan Mission, approvals of 314 water schemes have been issued for 382 villages in sawai madhopur

 

इनमें से 181 गांवों की 167 जल योजनाओं के कार्यादेश जारी किए जा चुके है। इनसें 58 हजार 480 नल कनेक्शन जारी किए जाने का लक्ष्य है। बैठक में एसई पीएचईडी ने बताया कि जिले के 732 गांवों में वीडब्ल्यूएससी का गठन हो चुका है। इनमें से 437 का पुनर्गठन कर लिया गया है। शेष का पुनर्गठन करने एवं आईएसए टीम द्वारा इनके बैंक खाते खुलवाने के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सीताराम मीना ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति के संबंध में जानकारी दी।

 

 

 

बैठक में कलेक्टर ने गुणवत्ता पूर्ण सामग्री काम में लेने तथा कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बकाया रहे स्थानों पर टेप कनेक्शन के संबंध में भी समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के सीईओ उत्तम सिंह शेखावत, अधिशासी अभियंता कैलाश चंद, हरज्ञान सिंह, सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !