जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 के अन्तर्गत चौथ का बरवाड़ा की रंजवाना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।
इस शिविर में जिला कलेक्टर के कर कमलों द्वारा ग्राम पंचायत रंजवाना की ओर से 34 आबादी के पट्टे वितरित किए गए तथा 200 जाॅब कार्ड भी वितरित किए। चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड अधिकारी युगान्तर शर्मा ने बताया कि रंजवाना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में 28 न्यायिक विवादों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। सहमति से 10 बंटवारे किए गए तथा 32 नामनतरण किए गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
