Thursday , 23 July 2026
Breaking News

विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन

पथिक लोक समिति के नेतृत्व में जंगल प्रेमियों एवं वन्यजीव प्रेमियों ने गणेश धाम चौराहा तथा कलेक्ट्रेट परिसर में रणथम्भौर बाघ परियोजना संरक्षण को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

Ranthambore National Park people handling memorandum various demand wildlife animal lovers tiger city Sawai Madhopur

ज्ञापन के जरिए पथिक लोक सेवा समिति के सचिव मुकेश सीट एवं वन्यजीव प्रेमियों ने बताया कि रणथम्भौर बाघ परियोजना संरक्षण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा यथोचित कदम उठाए जाने से निःसंदेह दुर्लभ जीव बाघ संरक्षण अति प्रभावी हुआ है। उच्च स्तरीय योजनाओं के बाद भी कुछ अवांछनीय गतिविधियों से जंगल व बाघ प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने 11 सूत्री मांग करते हुए बताया कि वीआईपी के नाम से सरकारी जिप्सी का जंगल में कितनी बार प्रवेश होता है, जोन किस प्रकार तय किए जाते हैं, यह एक गंभीर विषय है इसकी जांच करवाई जाए, रात्रि सफारी किस प्रकार से कर ली जाती है, और कौन इसकी इजाजत देता है, जांच करवाई जाए। साथ ही मांग करते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा से कार्यरत उपवन संरक्षक बीजू जाॅय का स्थानान्तरण निरस्त करवाया जाए। इस मौके पर उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि अगर जल्द ही हमारी 11 सूत्री मांगों पर विचार कर पूरा नहीं किया गया तो आगे एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !