Saturday , 7 March 2026
Breaking News

1 रिवाल्वर, 4 देसी कट्टे, 9 जिंदा कारतूस सहित 4 बदमाश गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिले में गंगापुरसिटी कोतवाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए सालौदा मोड़ के पास से चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 रिवाल्वर, 5 देसी कट्टे, 9 जिंदा कारतूस सहित एक चौपहिया वाहन भी जप्त किया है।

Police arrested accused revolvers gun  cartridges country blankets fourwheeler vehicle
एएसआई रामबाबू से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी दीपक ओझा अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कुछ संदिग्ध लोगों की सूचना प्राप्त हुई जिस पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध ने एक पुलिसकर्मी पर कट्टे से हमला करने करने का प्रयास किया। इस दौरान कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए उस पर डंडे से वार किया। जिससे उसका कट्टा नीचे गिर गया। कांस्टेबल द्वारा कट्टा कब्जे में लेने के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 5 देसी कट्टे सहित नो 315 बोर के जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इनमें दो बदमाश जयपुर में शिवदासपुरा इलाके के निवासी हैं और दो करौली जिले के निवासी हैं।
वही दो आरोपी मौके से फरार हो चुके हैं जो जो करौली निवासी थे।
पुलिस का मानना है कि यह सभी आरोपी गंगापुर सिटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे फिलहाल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !