Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग करवा रहा फॉगिंग

मच्छरों को मारने के लिए आज मंगलवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों ने फोगिंग, टेमीफोस और एमएलओ आदि का छिड़काव किया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टायफस, मलेरिया से बचाव और मच्छरों के खात्मे के लिए यह एंटी लार्वा गतिविधि की जा रही है।

 

 

 

विभाग की टीम ने साफ पानी की टंकियों में टेमीफोस व गंदे पानी, नालियों में एमएलओ डाला। टीम ने आमजन से समझाइश कर बताया कि वे अपने आसपास के इलाकों में सफाई रखें, गंदा पानी इकट्ठा न होने दें व समय- समय टंकियों व जल भराव के स्थानों को साफ करते रहें, जिससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

 

To prevent seasonal diseases, the medical department is getting fogging done in sawai madhopur

 

कूलर, पानी के घडों, टंकियों, गमलों के नीचे की प्लेट, नारियल के ,खोलों, टायरों में भरे पानी में मच्छर पनपते हैं, इसलिए सात दिनों से ज्यादा समय तक इन सब में पानी नहीं भरे रहने दिया जाना चाहिए। सप्ताह में एक बार इन्हें साफ करें। घर के आसपास की जगहों में भरे पानी के गढ्ढों को मिट्टी से भर दें अथवा उसमें मच्छर मारने के लिए कीटनाशक स्प्रे करें।

 

घरों की खिडकियों और दरवाजों पर जाली लगाकर रखें। संभव हो तो मच्छरदानी का प्रयोग करें। यथासंभव शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनें। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवतियों को मच्छरों से विशेष रूप से बचाकर रखें। किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं और प्रशिक्षित चिकित्सक से ही इलाज करवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !