राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 11 दिसंबर को जिला मुख्यालय सहित तालुका सेवा समिति बौंली, बामनवास, खण्डार और गंगापुर सिटी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेमएवं प्री-लिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष, बीमा सेवा दोष, अस्पताल सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश और राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है। उन्होंने आमजन से राजीनामा योग्य प्रकरणों में राजीनामा के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरण निस्तारण करवाने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया