Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने गोठ शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे

प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविरों में लाभार्थियों को हुआ प्रमाण पत्रों का वितरण

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज बुधवार को सवाई माधोपुर की रामपुरा, बौंली की झनूण, वजीरपुर की वजीरपुर, बामनवास की गोठ और खण्डार की खिदरपुर जादौन ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ। जिले में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों पर अपने आवास के पट्टे, पेंशन स्वीकृति एवं अन्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अपरान्ह बामनवास पंचायत समिति के ग्राम पंचायत गोठ पहुंचकर प्रशासन गांव के संग शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को गांवों में भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर के बारे में भी जागरूक किया।

 

 

 

उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को शिविरों में योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा रास्ते में अतिक्रमण सहित अन्य अतिक्रमण की शिकायत करने पर हटवाने की कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कलेक्टर को गोठ गांव के लोगों द्वारा श्मसान भूमि की चारदीवारी की मांग पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार पीएचईडी द्वारा पाइप लाइन ड़ालने के लिए खोदी गई नाली की मिट्टी सड़क पर छोड़े जाने को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मिट्टी हटवाने के निर्देश दिए। शिविर में कलेक्टर ने 210 आवासीय पट्टों का वितरण किया। इसी प्रकार जॉब कार्ड 106 को दिए गए। शिविर में 260 नामांतकरण, 205 शुद्धि के आवेदन प्रकरणों का निस्तारण किया।

 

 

 

तकासमा, रास्ते क्लीयर के 2 आपसी सहमति से बंटवारे के 31 प्रकरण निस्तारित हुए। सीमा ज्ञान के 110 आवेदन प्राप्त हुए, आबादी विस्तार के प्रस्ताव 1, रोड़वेज के पास, पेंशन, पालनहार और जॉब कार्ड बनाकर लाभार्थियों को सौंपे। कलेक्टर ने शिविर में लाभार्थियों को पट्टा वितरण के साथ तीन माह में पट्टे का आवश्यक रूप से पंजीयन करवाने का आग्रह किया। शिविर में कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर स्प्रे मशीन एवं अन्य उपकरण तथा योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए गए।

 

 

गोचर भूमि पर वन विभाग द्वारा ट्रेंच खोदे जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने सीमाज्ञान करवाने के निर्देश दिए। शिविरों में पट्टे पाकर लाभार्थियों के चेेहरे खुशी से चमक गए। इसी प्रकार नामांतकरण, खातों में नाम शुद्धि, रास्तों के प्रकरण तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण होने से लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता का भाव रहा तथा शिविरों के आयोजन के लिए राजस्थान सरकार का आभार जताते नजर आए।

 

Collector inspected the Goth camp and distributed the leases to the beneficiaries in sawai madhopur

 

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत ट्राई साइकिल एवं कृषि विभाग द्वारा स्प्रे मशीन का वितरण भी कलेक्टर ने लाभार्थियों को किया। कलेेक्टर ने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ सफाई रखने तथा खुद अतिक्रमण नहीं करने एवं दूसरों को समझाने का आग्रह भी किया। ग्रामीणेां की अन्य समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया। जिले की 5 पंचायतों में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया।

 

 

 

 

शिविरों में पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया। यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपा गया। शिविर में पट्टा वितरण, रिकॉर्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई।

 

 

 

अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया।

 

 

 

खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया। शिविर में शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !