जिला किशोर न्याय बोर्ड में सवाई माधोपुर निवासी सीमा बंसल को महिला सदस्य मनोनीत किया गयाl राज्य सरकार की ओर से आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव अनुप्रेरणा सिंह कुंतल ने आदेश जारी करते हुए सीमा को महिला सदस्य मनोनीत किया हैl

बोर्ड के अंतर्गत विधि से संघर्षरत बच्चों के प्रकरणों की जांच सुनवाई एवं निपटाने हेतु राज्य सरकार द्वारा बोर्ड सदस्य की नियुक्ति की जाती हैl पूर्व में सीमा बंसल अग्रवाल समाज सवाई माधोपुर की महिला जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं तथा जन सरोकार के कार्यों से जुड़ी हुई हैंl नियुक्ति के उपरांत सीमा बंसल ने स्थानीय विधायक का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त कियाl
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया