पूूर्व केंद्रीय वित्त एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री व राज्य सभा सांसद तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे स्व. डाॅ. अबरार अहमद की 14वीं पुण्यतिथि 4 मई को मनाई जाएगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार ने बताया कि स्व. अबरार की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि सुबह रणथंभौर रोड स्थित अबरार फार्म हाउस पर कुरानखानी होगी। इसके बाद श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की जाएगी। कांग्रेस सेवादल की ओर से सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे तथा यूूथ कांग्रेस की ओर से ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर पेयजल सप्लाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
