Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विभिन्न मांगों को लेकर उर्दू संघर्ष समिति ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

उर्दू संघर्ष समिति ने आज रविवार को उर्दू, पंजाबी, गुजराती, सिंधी, कक्षा 1 से 5 पूर्व की भांति अल्प भाषा विषय शिक्षण हेतु स्वीकृति देने सहित विभिन्न मांगो को लेकर प्रभारी मंत्री भजनलाल जाट सहित सवाई माधोपुर विधायक एवं खण्डार विधायक अशोक बैरवा को राजस्थान उर्दू बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव शमशेर खान के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

 

संघर्ष समिति के स्थानीय प्रवक्ता मोईन खान ने बताया कि राजस्थान में वर्ष 2016 से पूर्व एक विद्यालय में सभी विषय जो छात्र पढ़ने के इच्छुक होते थे वे पढ़ाए जाते थे लेकिन पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा एक विद्यालय एक तृतीय भाषा नियम लागू किया गया जिसके चलते अन्य चार तृतीय भाषाओं के पढ़ने वाले बच्चे प्रभावित हुए है।

 

 

 

 

मोईन खान ने बताया कि 1 नवंबर 2020 से शुरू हुई दांडी यात्रा में हुए समझौते के अनुसार स्टाफिंग पैटर्न में संशोधन किया गया। जिसके अंतर्गत जिस विद्यालय में कक्षा 6 से 8 में कुल 10 बच्चे किसी तृतीय भाषा के लिये सहमति देते हैं तो वहां पद स्वीकृत होगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा स्टाफिंग जारी कर दिया गया व माध्यमिक शिक्षा विभाग का स्टाफिंग पैटर्न अभी भी होना शेष है।

 

 

अभी तक प्रारंभिक शिक्षा में कक्षा 1 से 5 तक मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार जिस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 में पढ़ने वाले या पढ़ने के इच्छुक 20 छात्र होंगे तो वहां पर पद स्वीकृत होगा, जिसकी रणनीति अभी तक तैयार नहीं की गई है।

 

Urdu Sangharsh Samiti submitted a memorandum to the minister in charge regarding various demands in sawai madhopur

 

इसलिए सैकेंडरी सेटअप का स्टाफिंग पैटर्न तुरंत लागू किया जाए। कक्षा 1 से 5 प्रारंभिक कक्षाओं में अल्प भाषा के 20 छात्र जिस-जिस विद्यालय में इच्छुक हैं वहां पद स्वीकृत किए जाएं। जिन विद्यालयों द्वारा इच्छुक छात्र होते हुए भी सही मैपिंग नहीं की गई उनमें पुनः मेपिंग करवाई जाए।

 

 

दोषी प्रधानाध्यापकों विरुद्ध कार्यवाही की जाए। जिन विद्यालयों में अभी तक मैपिंग नहीं की गई है वहां मैपिंग करवाई जाए व मैपिंग नहीं करने के दोषी प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। जहां-जहां अल्पभाषा के छात्र छात्राएं चाहे वह किसी भी भाषा के हो पंजाबी, गुजराती, सिंधी और उर्दू उनकी इच्छानुसार उन्हें विषय चुनने का स्वतंत्र अधिकार दिया जाए व प्रधानाध्यापक या अन्य स्टाफ द्वारा दबाव डालकर अन्य भाषा पढ़ने हेतु स्वीकृति ली गई है उसे पुनरीक्षित कर उन्हें मैपिंग करवाई जाए।

 

 

 

भविष्य में 2016 की तरह कोई खिलवाड़ न कर सके इसके पुख्ता इंतजाम किये जावें। मैपिंग पश्चात आवश्यकता अनुसार द्वितीय एवं तृतीय भाषा शिक्षक के पद सृजित किए जायें। अल्पभाषा की पाठ्यपुस्तक समय पर उपलब्ध करवाई जावें। इस अवसर पर हाशिम खान, आरिफ खान, दिलशाद खान, असरार खान, अजरु खान, आलिम खान और आरिश खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !