चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया की मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान नाकाबंदी पांवडेरा फाटक के पास आरोपी लोकेश गुर्जर पुत्र सत्यनारायण निवासी नया गांव को एक अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिस पर धारा 3/25 आयुध अधिनियम के दर्ज किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में शामिल सदस्य टीनू सोगरवाल थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा, सीताराम कांस्टेबल, श्यामवीर कांस्टेबल, धारासिंह कांस्टेबल, सुरेश स्वामी कांस्टेबल और, गोरधन सिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया