Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रगतिशील महिला फेडरेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

प्रगतिशील महिला फेडरेशन ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

प्रगतिशील महिला फेडरेशन सवाई माधोपुर जिला शाखा के द्वारा आज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस महावीर पार्क में मनाया गया। महिलाओं की बैठक का संचालन महिला फेडरेशन की सचिव शबनम ने किया और अध्यक्षता कंचन देवी महावर ने की।
महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तथा महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिला फेडरेशन की महासचिव शबनम ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए, महिलाओं को सम्मानजनक जीवन मिलना चाहिए और महिला शोषण अत्याचारों पर रोक लगनी चाहिए। एकल महिलाओं की पेंशन बढ़ाई जानी चाहिए।
Women's Progressive Derection celebrates International Human Rights Day in sawai madhopur
खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ा जाए एवं बच्चों को छात्रवृत्ति समय पर दी जाए शहरी क्षेत्रों में रोजगार गारंटी कानून जैसी योजना चालू की जाए मनरेगा में 200 दिन काम दिया जाए न्यूनतम वेतन महंगाई के आधार पर बनाया जाए।
महिला बाल विकास में कार्यरत महिलाओं को स्थाई किया जाए, आंगनवाड़ी सहायिका कार्यकर्ता सहयोगिनी को नियमित की जाए महिलाएं बेटियों को शिक्षा के बाद रोजगार की गारंटी दी जाए आदि विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर ज्योति, सीमा, गरिमा सिंह राजावत, तबस्सुम बानो, गायत्री कुमारी वैष्णव, संतोष, सावित्री देवी, कंचन देवी और शबनम आदि मौजूद रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !