Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार 

गत 7 दिसंबर को आरोपी तरूण उर्फ तूफान उर्फ काड़ा पुत्र रामहरी मीना निवासी पीलोदा को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन आरोपी रात्री में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिस पर मुकदमा नंबर 121/21 धारा 224 ता.ही. में दर्ज किया गया।

 

 

एसपी राजेश सिंह ने बताया कि थाना पीलोदा पर दर्ज मुकदमा नंबर 109/21 धारा 380,457 ता.ही. व मुकदमा न 121/21 धारा 224 ता.ही. में फरार आरोपी तरूण उर्फ काड़ा उर्फ तूफान पुत्र रामहरी मीना निवासी पीलोदा की गिरफ्तारी के लिए सुरेश कुमार खीची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुरसिटी व कालूराम मीना वृताधिकारी वृत गंगापुर सिटी के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना पीलोदा मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।

 

 

The accused who escaped from police custody arrested in sawai madhopur

 

गठित टीम ने साईबर सेल की मदद से कार्रवाई करते हुये फरार आरोपी तरूण उर्फ तूफान उर्फ काड़ा पुत्र रामहरी मीना निवासी पीलोदा की कोटा, बूदी, झालावाड़, सवाई माधोपुर, करौली और सपोटरा आदि संदिग्ध स्थानों पर सरगर्मी और गहनता से तलाश की गई।

 

 

तलाश के दौरान कल गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर साईबर सेल की मदद से आरोपी को हिण्डौन रेल्वे स्टेशन के पास से दस्तयाब कर गिरफतार किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में शामिल सदस्य:-

 

मुकेश कुमार मीना थानाधिकारी थाना पीलोदा, कमल प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक, अजीत सिंह मोगा सहायक उपनिरीक्षक साईबर एक्सपर्ट सवाई माधोपुर, जगदीश सिंह हैड कांस्टेबल, चंन्द्रपाल कांस्टेबल, शैतान सिंह कांस्टेबल, अकलेश कांस्टेबल, महेन्द्र सिंह कांस्टेबल साईबर एक्सपर्ट सवाई माधोपुर, अजीत सिंह कांस्टेबल, बसंत कुमार कांस्टेबल, राजरूप कांस्टेबल, नेनूराम कांस्टेबल, गजराज कांस्टेबल, विष्वेन्द्र कांस्टेबल और  कालूराम कांस्टेबल आदि शामिल रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !