उदेई मोड़ थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 7 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नकबजनी के मामलों में आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है।

एसपी राजेश सिंह ने बताया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुरेश चन्द खींची एवं वृताधिकारी वृत गंगापुर सिटी कालूराम मीना के सुपरविजन में थानाधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर और सायबर सैल की मदद से लगभग 7 माह से फरार चल रहे आरोपी सलमान पुत्र रसीद निवासी गददी मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सलमान से नकबजनी की वारदातों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में शामिल सदस्य:-
शैतान सिंह थानाधिकारी उदेई मोड़, राजेश खन्ना कांस्टेबल, विजय सिंह कांस्टेबल, विक्रम सिंह कांस्टेबल और महेन्द्र कांस्टेबल (सायबर सैल सवाई माधोपुर) आदि शामिल रहें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया