चांदनोली मलारना डूंगर निवासी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हैदरीपुरा टोंक में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत कमलेश कुमार मीना को स्कूल जाते समय रास्त में डेकवा के पास एक पर्स पड़ा हुआ मिला।

जिसमें नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कई जरुरी कागजात थे।
कमलेश ने पर्स मालिक की जानकारी के लिए उसमें मौजूद कागजात को खंगाला तो एक फोन नम्बर मिला। जिस पर सम्पर्क करने पर उक्त पर्स क मालिक टीकराम मीना पुत्र राजाराम मीना निवासी ठेकड़ा तहसील बरवाड़ा का निकला।
कमलेश ने टीकाराम को फोन करके स्कूल बुलाया और ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे पर्स लौटा दिया।
पर्स को सही सलामत पाकर टीकाराम मीना ने शिक्षक कमलेश मीना का आभार व्यक्त किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया