27 से 29 दिसंबर तक होगी नीलामी
यूआईटी की व्यावसायिक योजना विवेकानंद मार्केट के व्यवसायिक भूखंडों की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक के संबंध में नगर विकास न्यास के सचिव ने बताया कि भूखण्ड संख्या 22, 25 व 26 केवल तीन भूखण्डों पर ही राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाई गई है।

यूआईटी सचिव महेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि व्यावसायिक योजना के शेष भूखण्डों की नीलामी यथावत 27, 28 एवं 29 दिसंबर को ही आयोजित होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया