ओमिक्रॉन वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। नई गाइडलाइंस आज शुक्रवार जारी हो सकती है। शादी सहित अन्य समारोह में फिर से मेहमानों की संख्या सीमित हो सकती है।
आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मीटिंग के बाद नई गाइडलाइंस जारी होने की संभावना है। आज सीएम अशोक गहलोत कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी बात रखेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देशभर में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन वायरस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते कई राज्यों में पाबंदियां फिर से लागू हो गई है। यूपी की योगी सरकार ने भी उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। मध्यप्रदेश में भी नाइट कर्फ़्यू लगाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया