Thursday , 23 July 2026
Breaking News

भारतीय क्रिकेट टीम के पुर्व तेज गेंदबाज श्रीनाथ रणथम्भौर भ्रमण पर

भारतीय क्रिकेट टीम के पुर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ अपने 2 दिवसीय निजी दौरे पर रणथम्भौर भ्रमण पर सवाई माधोपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सुबह और शाम की पारी में रणथम्भौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखी। श्रीनाथ ने टाईगर एरोहेडेड और टाईगर लैला सहित नर बाघों का दीदार किया।

Srinath formar bowler indina cricket team visited Ranthambore National Park Tiger city

इस दौरान एक साथ कई बाघों को देखकर श्रीनाथ रोमांचित हो उठे और काफी देर तक बाधों को निहारते रहे। इस मौके पर श्रीनाथ का कहना है कि बचपन से ही रणथम्भौर आना उनकी ख्वाहिश थी। बाघ उन्हें काफी पसन्द हैं। सेव दा टाईगर के लिए उन्होंने कर्नाटक में काफी काम भी किया है। रणथम्भौर का जंगल काफी अच्छा है, यहां बाघों की साईटिंग आसानी से हो जाती है। साथ ही रणथम्भौर में वन विभाग द्वारा भी काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। यहां के लोग बाघों के संरक्षण को लेकर काफी जागरुक हैं, जो सेव दा टाईगर अभियान के लिए अच्छी बात है। रणथम्भौर दौरे के दौरान श्रीनाथ ने मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया कि इंडिया क्रिकेट टीम इस वक्त वल्र्ड की सबसे बेहतरीन टीम है। क्रिकेट के हर र्फोमेट का अपना एक अलग ही आनन्द है। आईपीएल दुनिया का नम्बर वन टूर्नामेंट बन चुका है। जो खिलाडी लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है उसे इंडिया टीम में अवश्य मौका मिलता है। एक खिलाडी अपने प्रदर्शन के दम पर ही सफल हो पाता है। श्रीनाथ ने कहा की आईपीएल जैसे टूर्नामेंटों से खिलाडियों के प्रदर्शन में निखार आता है और इंडिया टीम के चयन में काफी मदद मिलती है। अगर कोई खिलाडी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो चयनक्रताओं की उस पर हमेशा नजर रहती है और उसे मौका भी अवश्य मिलता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !