शिक्षक संघ सियाराम की जिला शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष मुजाहिद पटेल के नेतृत्व में आज गुरुवार को संयुक्त निदेशक (भरतपुर) रामकेश मीणा से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भरतपुर संयुक्त निदेशक कार्यालय में पहुंचकर समस्याओं से अवगत कराया।

संयुक्त निदेशक ने समस्याओं का उचित समाधान करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सोहन लाल गुप्ता, सुरेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, जगदीश मिश्र, ओमप्रकाश शर्मा और महेश जैन आदि शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया