डीएफए एसडब्ल्यूएम नाम से बने वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो क्लिप डाले जाने से ग्रुप से जुड़े डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोशिएसन के पदाधिकारियों व फुटबाल खिलाड़ियों में रोष व्याप्त है।

जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष लियाकत अली ने बताया की डीएफए एसडब्ल्यूएम के नाम से एक अनाधिकृत वाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में एक मेंबर द्वारा सोमवार को अश्लील वीडियो क्लिप डाली थी।
उन्होंने बताया कि ग्रुप में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी व खिलाड़ी जुड़े हुए हैं जिनमे इस हरकत को लेकर रोष व्याप्त है
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अनाधिकृत रूप से बने इस ग्रुप के एडमिन व संबंधित व्यक्ति के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत कार्रवाई करेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया