पंजाब में गत बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को रोकने व उनकी सुरक्षा में चूक के विरोध में कल गुरुवार को भाजपा सवाई माधोपुर के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आमजन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं गुलाब बाग स्थित गांधी की प्रतिमा पर एकत्रित होकर कांग्रेस समेत पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री लोकेन्द्र शर्मा, हरीओम गर्ग, देवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री हरीप्रसाद गुप्ता, बलवीर सिंह राजावत, श्रीचरण महावर, आशा शर्मा, प्रीतम सिंह चौधरी, अनिल शर्मा, चंदन सिंह नरुका, केदार सैनी, रवि शर्मा, लालचंद गौतम, मोहन कौशिक, दुर्गाशंकर गौतम, संतोष मथुरिया, चंचल शर्मा, गायत्री जांगिड़, सीमा गौतम, सावित्री शर्मा, अल्का शर्मा, कनकलता गौतम, हेमलता शर्मा, प्रभा शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया