Thursday , 23 April 2026
Breaking News

हमारी लाडो नवाचार के तहत जिले के कई विद्यालयों में बेटियों को दिया संबल 

बताए सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने के टिप्स
बेटियों को संबल प्रदान करने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा उन्हें सफलता के टिप्स प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे नवाचार‘‘ हमारी लाडो’’ के तहत आज शनिवार को जिले के कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बेटियों के साथ संवाद किया गया। नवाचार के तहत शनिवार को गंगापुर ब्लॉक के राजकीय उमावि सेवा एवं राउमावि श्यारोली में, ब्लॉक खंडार के राउमावि गंडावर एवं राउमावि गोठ बिहारी में, ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा के बालिका सारसोप एवं बिलोपा स्कूल में कार्यक्रम हुए।
इसी प्रकार बौंली के पीलवा नदी एवं सैनीपुरा में, सवाई माधोपुर ब्लॉक के जटवाड़ा कलां एवं राउमावि गंभीरा में बेटियों के साथ संवाद एवं उन्हें कॅैरियर निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालयों में नवाचार के तहत बेटियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। वहीं जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने बेटियों का हौंसला बढ़ाते हुए कड़ी मेहनत का संदेश देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। राउमावि सेवा में पूर्व आईएएस अधिकारी गुट्टीलाल मीना, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मूलचंद मीना ने बेटियों का हौंसला बढ़ाया।
Under our Lado innovation, daughters were given support in many schools of the sawai madhopur
उन्होंने प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में जाने के लिए की जाने वाली तैयारी के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच, आयुर्वेद चिकित्सक, पंचायत समिति सदस्य एवं बिजली निगम के अभियंता ने भी बेटियों से संवाद कर उन्हें सफलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा बेटियों के सवालों के जवाब दिए। राउमावि गोठ बिहारी में आयुर्वेद चिकित्सक, सरपंच एवं पीईईओ ने, सैनीपुरा स्कूल में मलारना डूंगर सरपंच जाहिद खान एवं मुजफ्फर खान ने बेटियों एवं विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बिलोपा स्कूल में प्रधान चौथ का बरवाड़ा सम्पत पहाडिया, एसीबीईओ रामजीलाल जाट सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बेटियों को आत्मबल बढ़ाया।
इसी प्रकार सारसोप बालिका स्कूल की बेटियों का सरपंच मन्नी देवी, आयुर्वक चिकित्सक एवं प्रधानाचार्य ने सामान्य ज्ञान एवं जीवनोपयोगी अनुभवों से लाभांवित किया। जटवाड़ा कला में सरपंच फोटू देवी, आयुर्वेद चिकित्सक बृजराज शर्मा, लोरवाड़ा प्रधानाचार्य राधारमण जोनवाल सहित अन्य वक्ताओं ने बेटियों को आगे बढ़ने को प्रेरित किया। सभी स्थानों पर कोविड गाइडलाइन की पालना करने तथा  कोविड वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया गया। अन्य स्थानों पर भी गतिविधियों में लाडो बेटियों को सफलता के मार्ग पर बढ़ने के लिए टिप्स दिए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !