माथुरवैश्य राजस्थान मंडलीय परिषद की कार्यकारिणी की प्रथम वर्चुअल बैठक आज रविवार को इंजी. सत्यनारायणजी मथुरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और इस ईशवंदना के साथ शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. भरतलाल मथुरिया महासभा आत्मनिर्भर भारत संयोजक, राजस्थान मंडल संरक्षक प्रहलाद मथुरिया, छीतरमल मथुरिया उपाध्यक्ष वैश्य समाज राजस्थान और मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण मथुरिया ने बैठक को संबोधित किया।

राजस्थान मंडल की नई कार्यकारिणी के साथ लगभग 51 लोगों को जोड़ा गया। साथ ही सभी को शपथ दिलाई गई। बैठक का संचालन मण्डल मंत्री बनवारी लाल मथुरिया ने किया। शांति पाठ के साथ मीटिंग का समापन हुआ।
इस अवसर पर डॉ. भरतलाल मथुरिया, राजस्थान मंडल की सभी शाखा सभा इकाइयों के पदाधिकारी, पूर्व राजस्थान मंडल के पदाधिकारी एवं महिला मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया