Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घुमते हुए एक युवक को किया गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुए 1 युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि  बामनवास के पिपलाई कस्बे से आरोपी अजयराज उर्फ छोटू पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी हबीबपुर  को चोरी की मोटरसाईकिल पर फर्जी नम्बर RJ 14 YD 4443 की प्लेट लगाकर घुमते हुए को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

गौरतलब है की गत गत शुक्रवार को पिपलाई कस्बे के बाजार में एक युवक मोटरसाईकिल अपाचे टीवीएस RTR 160 रंग सफेद पर फर्जी नम्बर RJ14YD4443 की प्लेट लगाकर घुम रहा था जिसको बामनवास थाना पुलिस ने मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल पर लिखा रखे फर्जी नम्बर RJ 14 YD 4443 व मोटरसाईकिल के इंजन नंबर व चैसिस नंबरों को राजकॉप व राजस्थान पुलिस बेबपोर्टल पर चैक किया तो मोटरसाईकिल पर लिखा रखे नंबरों से स्कूटी का रजिस्टर्ड होना पाया तथा मोटरसाईकिल के इंजन नंबर व चैसिस नंबरों के आधार पर मिलान किया गया तो मोटरसाईकिल के असल रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ 25 SJ 7886 होना पाया गया।

 

A young man was arrested while roaming around with a fake number plate on a stolen bike in sawai madhopur

 

जिस पर थाना बामनावास पर मुकदमा नंबर 7/2022 धारा 420, 379, 411 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान किया गया तो उक्त मोटरसाईकिल पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ईलाका से 2 माह पहले चोरी होना व पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर उक्त मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीबद्ध होना सामने आया है। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बृजेश कुमार मीना थानाधिकारी थाना बामनवास, मोती सिंह सहायक उपनिरीक्षक, रामवीर सिंह हैड कांस्टेबल, भजनलाल कांस्टेबल, अभिनेष कांस्टेबल, हरिगोपाल कांस्टेबल, दुष्यन्त कांस्टेबल, महेन्द्र जाखड़ कांस्टेबल, अशोक कुमार कांस्टेबल और  ओमप्रकाश कांस्टेबल शामिल रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !