Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिसने मास्क नहीं पहना है, उसे टोको अभियान पर जोर

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। एडवाईजरी की पालना के लिए भी प्रशासन सख्ती बरत रहा है। सीएम अशोक गहलोत द्वारा इस संबंध में बार-बार अपील की जा रही है।
जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने आमजन से ‘उसे टोको, जिसने मास्क नहीं पहना है’ को अभियान के रूप में लेकर प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनने, 2 गज की दूरी का पालन करने तथा कोरोना एडवाईजरी एवं गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया है।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। उन्होंने आग्रह किया है कि सभी कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करें। दूसरों को भी यही सलाह दे तभी संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। जो लापरवाह है उन्हें टोकें-उन्हें रोकें।
Those who are not wearing masks, give emphasis to the Toko campaign in sawai madhopur
मास्क नहीं पहनने वालों को समझाएं, कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए प्रोटोकॉल की पालना करना, मास्क लगाना, दो गज की दूरी का पालन करने सहित निर्धारित समय पर वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाऐं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में एक बार फिर से कोविड के मरीज मिलने शुरू हो गये हैं। मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री भी चेक करवाई जा रही है। साथ ही सैंपलिंग भी की जा रही है। चिकित्सा विभाग मुस्तैद हो चुका है साथ ही जिलेवासियों से अपील है कि जिलेवासी कोविड से बचाव के लिए विशेष खयाल रखें।
कोविड संबंधी व्यवहार का पूर्ण पालन करें, मास्क लगाएं, 6 फीट की दूरी रखें, बार बार हाथ धोते रहें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। साथ ही जिन्हें कोविड की डोज नहीं लगी है वो जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !