Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराया कैंटर, 3 गंभीर घायल

खंडार थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा मोड़ पर एक बाइक को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। हादसे में कैंटर में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से खंडार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।

Cantor collided hightention power line three seriously injured

स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार बदलाव की झोपड़ी से एक बारात टोडर हासलपुर गई हुई थी। वहां से बाराती कैंटर में सवार होकर वापस बदलाव की झोपड़ी के लिए आ रहे थे। इसी दौरान जयसिंह पुरा मोड़ पर एक बाइक को बचाने के चक्कर में कैंटर असंतुलित हो गया और हाईटेंशन लाइन से जा टकराया जिससे सवारियों में अफरा तफरी मच गई। अधिकांश लोग कैंटर से नीचे गिर गए और टक्कर लगने से कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं तीन लोगों को गंभीर चोटें आई जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। फिलहाल तीनों गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !