Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अवैध बजरी से भरे हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जप्त

खंडार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन व खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

जिसके तहत सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एंव वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी थाना खंडार भगवानलाल द्वारा अवैध बजरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मय जाप्ता के गत सोमवार को बनास नदी में अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर- ट्रॉलियों का मेघराज हेड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा पीछा किया गया।

 

Police seized two tractor-trolleys filled with illegal gravel at khandar in sawai madhopur

 

रामेश्वर तिराहा की तऱफ से थानाधिकारी थाना खंडार एसडीएम खण्डार बंशीधर योगी मय टीम के दबिश दी गई तो दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को आधी अधूरी बजरी की भरी हुई मिली, जिन्हे अज्ञात चालक बडौद गांव में छोड़कर भाग गये। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही एसडीएम के समक्ष जरिये फर्द जप्त की गई।

 

दोनों ट्रैक्टर – ट्रॉलियों के अज्ञात चालकों/मालिकों के विरूद्ध एमडीआर एक्ट में थाना खंडार पर पंजीबद्ध किया गया। मामले में अनुसंधान जारी हे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मेघराज हेड कांस्टेबल, विष्णुदत्त कांस्टेबल, हुकमाराम कांस्टेबल, योगेश कांस्टेबल एवं कुंजीलाल चालक कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !