Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर तथा त्रिनेत्र बालगृह का किया निरीक्षण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर तथा त्रिनेत्र बालगृह का निरीक्षण किया। किशोर गृह व बाल गृह के निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव ने कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए साफ-सफाई, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन, पेयजल सुविधा, रसोईघर , चिकित्सा व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की।

 

 

विधि से संघर्षरत किशोरों को विधिक सहायता के सम्बंध में जानकारी दी गई। राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में उपस्थित विधि से संघर्षरत बालकों से उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण की जानकारी ली गई, विधि से संघर्षरत किशोरों की काउंसलिंग के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई तथा काउंसलर को सही तरीके से किशोरो की काउंसलिंग करने की हिदायत दी गई।

 

State communication and inspection of juvenile home, Sawai Madhopur and Trinetra children's home

 

साथ ही सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मास्क, सेनेटाईजर, फेश शील्ड आदि का प्रयोग करने एवं समय-समय पर कोविड-19 की जांच, टीकाकरण करवाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित विधि से संघर्षरत किशोरो को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

 

 

मौके पर उपस्थित त्रिनेत्र बालगृह की अधीक्षक माया शर्मा को दिव्यांग बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !